फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   farmer protest against bjp leader

किसानों ने भाजपा नेताओं का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
farmer protest against bjp leader
यमुनानगर-करनाल हाईवे पर स्थित श्री आत्ममनोहर आराधना जैन मंदिर में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा नेताओं के आगमन की सूचना पर आंदोलनकारी किसान काले झंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन के बाद किसानों ने स्टेट हाईवे पर ही लंगर शुरू कर दिया। किसानों के विरोध को देखते हुए भाजपा नेताओं का कार्यक्रम रद्द हो गया। आयोजकों की ओर से इसकी जानकारी मिलने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह व इंद्री हलके से विधायक रामकुमार कश्यप को पहुंचना था।
विज्ञापन

श्री आत्ममनोहर आराधना जैन मंदिर में 33वीं दीक्षा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रक्तदान एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को शामिल होना था, लेकिन सुबह इसकी जानकारी मिलते ही नौ बजे के करीब किसान वहां जमा हो गये। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से किसानों को समझाने का प्रयास किया गया कि यह धर्मस्थल सभी के लिए है और कोई भी यहां आ सकता है, लेकिन किसानों का विरोध नहीं थमा। हालांकि शिविर में कुछ किसानों ने रक्तदान भी किया। भाकियू प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जगदीप सिंह औलख ने कहा कि किसानों ने रक्तदान शिविर का विरोध नहीं किया। उनका विरोध किसान विरोधी नेताओं को लेकर है, जहां भी जरूरत होगी युवा किसान रक्तदान से पीछे नहीं हटेंगे। जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक भाजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा। मौके पर अमृत बुग्गा गोंदर, अमनदीप सिंह बब्बर, मंजीत सिंह लाहर व जसविंद्र गढ़ीबीरबल आदि किसानों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शाम को पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक,
जाने के बाद नाराज किसानों ने किया हाईवे जाम
करनाल। श्री आत्ममनोहर आराधना जैन मंदिर में 33वीं दीक्षा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रक्तदान एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर में सुबह किसानों के विरोध से भाजपा नेताओं का कार्यक्रम रद्द हो गया था, लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप वहां पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर दुबारा से आक्रोशित किसान वहां पहुंच गये, लेकिन इससे पहले ही भाजपा नेता जा चुके थे। ऐसे में नाराज किसानों ने यमुनानगर-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे थोड़ी ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस किसानों को समझाने में जुटी रही, लेकिन आठ बजे तक किसान हटने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed