फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer dies in accident

Karnal News: हादसे में किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ठरी गांव के समीप खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पिछला पहिया व्यक्ति की छाती पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। असंध थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में ठरी गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह खेती करता है। वह सुबह अपने भतीजे संदीप व लखा के साथ खेत में काम कर रहे थे। उनके खेत ठरी से जंभाला रोड पर हैं। खेत में धान लगाने के लिए वह मेढ़ की सफाई कर रहे थे जो कि सड़क से लगती है। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक आया और उसके भतीजे संदीप को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed