फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   farmer died in a river

यमुना नदी पार कर रहे किसान की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
farmer died in a river
लालुपुरा गांव के पास यमुना नदी पार करते समय 32 वर्षीय किसान मुकेश नदी में डूब गया। मुकेश नदी के दूसरी तरफ स्थित अपने खेतों से वापस लौट रहा था। किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के नदी में पानी छोड़ने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को घरौंडा क्षेत्र में यमुना नदी का जल स्तर अचानक बढ़ना शुरू हो गया। प्रशासन की तरफ से किसानों को नदी में छोड़े गए पानी के बारे में सूचना नहीं दी गई। शाम करीब चार बजे गांव पीर बडौली निवासी मुकेश यमुना पार अपने खेतों में काम कर लौट रहा था। नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण मुकेश पानी के तेज बहाव में डूब गया। पीर बडौली गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि उनके गांव के किसानों की जमीन नदी के दूसरी तरफ है। इसलिए रोजाना दर्जनों किसान नदी पार कर खेतों में काम करने जाते हैं। यमुना में डूबे किसान मुकेश ने करीब तीन एकड़ भूमि पर मिर्च लगाई थी। रोज की तरह मुकेश मिर्च तुड़ाई के लिए खेतों में गया था। ग्रामीण यमुना में डूबे किसान की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को नहीं युमना में पानी छोड़े जाने की जानकारी
यमुना तट के किसानों से मिली जानकारी के अनुसार नदी में अचानक जल स्तर बढ़ा। वहीं जिला सिंचाई विभाग को भी नदी में पानी छोड़े जाने की जानकारी नहीं थी। विभाग के एक्सईएन नवतेज सिंह ने बताया कि यमुना में 70 हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने पर ही उन्हें सूचना मिलती है। इससे कम मात्रा में पानी छोड़ने की सूचना प्राप्त नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed