फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   family went to watch movie Gandhi 3 in Karnal attacked with knife, one injured

Karnal: गांधी थ्री फिल्म देखने गए परिवार पर चाकू से हमला, एक घायल; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

Tue, 03 Sep 2024 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Sep 2024 11:38 AM IST
सार

जांच अधिकारी विकास ने बताया कि कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल किया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
family went to watch movie Gandhi 3 in Karnal attacked with knife, one injured
सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के सेक्टर-12 स्थित केथ्रीसी मॉल में गांधी थ्री फिल्म देखने गए परिवार पर कुछ युवकों ने चाकू व डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सुभाष गेट निवासी विक्की ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रात के शो में गांधी थ्री फिल्म देखने गया था। वहां पर एक कपल भी बैठा था।

विज्ञापन


जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाई हुई थी वह उस पी रहे थे और गलत गलत टिप्पणी कर रहे थे। जब उसने उस कपल को टोका तो उन्होंने उसे बाहर देखने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद कुछ युवक आए और उनपर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर दिया। जिसमें मौती नगर निवासी ग्रीस को चाकू लगा वह घायल हो गया। इसके बाद वह आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी विकास ने बताया कि कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल किया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मी देखते रहे, नहीं किया बचाव
विक्की ने मॉल के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मॉल में सुरक्षा कर्मी लगाए हुए हैं लेकिन वह किसी काम के नहीं है। जब वह युवक उसके साथ मारपीट कर रहे थे तो सुरक्षा कर्मी सिर्फ देख रहे थे उन्होंने किसी भी आरोपी को न तो पकड़ा और न ही उसका बचाव किया। ऐसे सुरक्षा कर्मी का क्या फायदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed