फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Family attacked with axes and sticks due to enmity, couple and son injured

Karnal News: रंजिश में परिवार पर गंडासी-डंडों से हमला, दंपती और बेटा घायल

Sun, 02 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 02 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Family attacked with axes and sticks due to enmity, couple and son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दनियालपुर गांव में दो दिन पूर्व हुए कहासुनी के मामले में शुक्रवार को एक पक्ष ने घर में घुसकर दंपती और उनके बेटे को गंडासी और डंडों से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजमेर, पत्नी कमलेश, उनके बेटे रोहित को अस्पताल पहुंचाया। घायल अजमेर की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

दनियालपुर गांव निवासी अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे अमरजीत के साथ गांव के ही मिटठू, टिंकू व मोहर सिंह ने झगड़ा किया था। इस मामले का पंचायत में समझौता हो गया था। वीरवार की सुबह आरोपी मोहर सिंह, टिंकू, मिट्ठू, बेगो, भूपिंद्र, काला, संजीव उर्फ पेटल, कृष्ण, भजन व 15 अन्य ने घर के अंदर घुसकर उन पर गंडासी, डंडे व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में वह खुद, उनका बेटा रोहित और पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने ईंट व डंडों से वार करके उनकी कार का शीशा और दरवाजा भी तोड़ दिया। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची। आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed