फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   False case of two million swindle

बीस लाख की ठगी का मामला झूठा निकला

Mon, 23 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 23 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन

पुलिस ने थाईलैंड के एक होटल में हिस्सा डलवाने के नाम पर बीस लाख रुपये ठगने के आरोप में नीलोखेड़ी निवासी नीरज बब्बर व दो अन्य के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज कर दिया है। पुलिस ने 16 मार्च, 2016 को संदीप कत्याल की शिकायत पर नीरज बब्बर व पंजाब के अमनप्रीत व तजिन्द्र सिंह के खिलाफ अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। संदीप कत्याल ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि नीलोखेड़ी निवासी नीरज बब्बर ने उसकी मुलाकात बरौली डाकखाना लालडू तहसील डेरा बस्सी से करवाई। इसके बाद दोनों ने उसे बहला फुसला लिया और थाईलैंड में हिस्सेदारी का झांसा देकर थाईलैंड ले गए।

विज्ञापन


थाईलैंड के एक होटल में ठहराया गया और बताया गया कि यह होटल उसका अपना है। तजिन्द्र सिंह के पिता भूपिन्द्र सिंह व तजिन्द्र सिंह के जीजा अमनप्रीत भी वहां पहुंच गए और होटल में हिस्सा डालने की डील बीस लाख रुपये में तय हो गई। दस लाख रुपये थाईलैंड में तजिन्द्र ने उसके खाते से स्वैप करवा लिए तथा दस लाख रुपये नीलोखेड़ी के यूको बैंक से उसके खाते में ट्रांसफर करवाए गए। संदीप ने पुलिस में दी शिकायत में लिखा कि थाईलैंड स्थित होटल में उसका हिस्सा नहीं डाला गया तो उसने पैसे वापस लेने के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसे बीस लाख रुपये नहीं दिए गए। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर नीरज बब्बर, अमनप्रीत व भूपिन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जब तफतीश की तो मामले को झूठा पाए जाने पर पुलिस ने मामले को खारिज कर दिया। चौंकी इंचार्ज कंवर पाल राणा ने बताया कि तफतीश में मामला झूठा पाए जाने पा मामले को खारिज कर दिया गया है। शिकायतकर्ता के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed