फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fake Canadian visa and ticket caught and cheated of Rs 12 lakh

Karnal News: कनाडा का फर्जी वीजा और टिकट पकड़ा 12 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fake Canadian visa and ticket caught and cheated of Rs 12 lakh
- सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर आरोपियों के झांसे में आया अमरीश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। अरड़ाना गांव के अमरीश राणा को कनाडा का फर्जी वीजा थमाकर जीरकपुर निवासी आरोपी गगनदीप और सर्वजीत कौर ने 12 लाख रुपये ठग लिए। जब वह कनाडा जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वीजा और टिकट फर्जी पाए गए। आरोपी का कार्यालय ही नहीं मिला। उसने वीजा का विज्ञापन सोशल मीडिया पर देखा था। इसके बाद पीड़ित ने एसपी करनाल को एजेंट की शिकायत दी। असंध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
अरड़ाना निवासी गौरव ने एसपी करनाल को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त अमरीश राणा कनाडा जाना चाहता था। 15 जुलाई 2024 को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विदेश भेजने का विज्ञापन देखा। जोकि आरोपी गगनदीप कौर ने चलाया था। वह 18 जुलाई 2024 को आरोपी के कार्यालय पहुंचे। आरोपियों से कनाडा का वीजा दिलवाने के लिए 14 लाख रुपये में बात हुई। उस समय तय हुआ कि सारे रुपये वीजा आने के बाद देने हैं। उन्होंने आरोपियों को अमरीश राणा का पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज सौंप दिए।
विज्ञापन

9 अगस्त 2024 को आरोपी गगनदीप कौर ने वीजा की वीडियो बनाकर भेजी और फोन करके कहा कि वीजा आ गया है अब वीजा लगवाने के लिए पासपोर्ट कनाडा एंबेसी में भेजना पड़ेगा। 12 अगस्त को आरोपियों ने कहा कि उसका पासपोर्ट भेज दिया है। इसके बाद 16 सितंबर को गगनदीप कौर ने वीडियो बनाकर भेजी, उसके पासपोर्ट पर कनाडा का स्टीकर वीजा लगा था। इसके बाद आरोपी गगनदीप ने उनसे 14 लाख रुपये मांगे। 18 सितंबर 2024 को शिकायतकर्ता, उसका भाई अमन और अमरीश राणा आरोपियों के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने 14 लाख रुपये देकर वीजा लगा पासपोर्ट ले लिया। आरोपियों ने 28 सितंबर को अमरीश राणा की कनाडा की टिकट भेजी। इसके बाद वह कनाडा जाने के लिए जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वीजा और टिकट दोनों फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय पर गए तो बंद मिला

वीजा फर्जी पाने पर उन्होंने आरोपियों को फोन किया तो फोन नहीं उठाया। 29 सितंबर 2024 इसके बाद वह उनके कार्यालय गए तो वहां कार्यालय ही बंद पाया। बाद में उन्हें पता लगा कि आरोपी वहां से कार्यालय छोड़कर जा चुके हैं। इसके बाद वह आरोपियों के घर मोहाली सेक्टर 117 गोविंद एन्क्लेव ग्रीन एक्सटेंशन फ्लेट नंबर 1066 सी पर पहुंचकर गगनदीप से बातचीत की तो आरोपी ने 2 लाख 15 हजार रुपये लौटा दिए। इसके बाद उन्हें बाकी रुपये देने से मना कर दिया।



शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विश्वासघात, धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

-नसीब सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed