फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fake birth certificate busted, case registered

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का भंडाफोड़, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fake birth certificate busted, case registered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उपायुक्त निशांत कुमार यादव के निर्देश पर उप मंडल नागरिक अस्पताल असंध के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ने अरडाना गांव के सीएचसी संचालक के खिलाफ फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
असंध नागरिक चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी जयपाल चाहल ने बताया कि अरडाना गांव के श्रीकृष्ण ने आठ सितंबर को उनके कार्यालय में शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया था कि उसने अपने पुत्र कुश का जन्म प्रमाणपत्र गांव स्थित सीएचसी संचालक सतीश कुमार से जारी कराया था। प्रमाणपत्र को फर्जी बताया जा रहा है। इस मामले की जांच में दोनों पक्षों को बुलाया गया। कई बार जांच की तिथियां तय की गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने तो अपने बयान दर्ज कराए लेकिन सीएचसी संचालक ने आधे अधूरे बयान देकर जांच में सहयोग नहीं किया और जांच में शामिल होना ही बंद कर दिया। उसे 28 सितंबर को भी बुलाया गया, नहीं आने पर फोन से संपर्क किया गया। इस पर उसने आने से मना कर दिया। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी गई। इसके बाद उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद असंध थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। असंध पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed