{"_id":"62f5677fd737b767940923bb","slug":"factory-shutter-uprooted-goods-worth-four-lakhs-karnal-news-knl117644859","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी का शटर उखाड़ चार लाख का सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी का शटर उखाड़ चार लाख का सामान पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
करनाल। मंगल कॉलोनी स्थित एक प्रिंटिंग फैक्टरी को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। फैक्टरी का शटर तोड़ करीब चार लाख के सामान पर हाथ साफ किया। चोर जाते हुए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बंसत विहार निवासी सुखराज ने बताया कि उसकी मंगल कॉलोनी में एक प्रिंटिंग फैक्टरी है। वह 10 अगस्त की रात करीब 10 बजे अच्छी तरह फैक्टरी को ताला लगाकर अपने घर चला गया। जब अगले दिन 11 अगस्त को फैक्टरी पहुंचा तो शटर उखाड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो एक मोटर, एक कंप्रेशर, प्रिंटिंग प्लेट्स, दो इंवर्टर बैटरी के सेट चोरी हुए थे। जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपए है। चोर जाते हुए सीसीटीवी की डीवीआर उखाड़कर ले गए हैं। पुलिस ने पर मामला दर्ज कर लिया है।