फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Facilities being increased at the sports stadium in Pundrak village with an expenditure of Rs 14 lakh.

Karnal News: पुंडरक गांव के खेल स्टेडियम में 14 लाख रुपये से बढ़ रही सुविधाएं

Fri, 17 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Facilities being increased at the sports stadium in Pundrak village with an expenditure of Rs 14 lakh.
.खेल भवन पर हुआ पेंट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेल विभाग ने पुंडरक गांव में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसमें करीब 14 लाख 76 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जंग लगे बास्केटबॉल के पोल को हटा दिए गए हैं। ट्रैक और मैदान को समतल करा दिया गया है। टूटी हुई खिड़कियों पर नया कांच लगवा दिया गया है।
जिला खेल अधिकारी रणबीर सिंह रंगा ने बताया कि शौचालयों की सफाई करा दी गई है। खिलाड़ियों के लिए नए खेल उपकरणों जैसे कुश्ती का मैट, जिम का समान, रस्सा और वॉलीबॉल का नेट भी लगवा दिया हैं। दर्शकों के लिए बनी दीर्घा की भी मरम्मत कराई गई है। मैदान में उगी बड़ी-बड़ी घास को भी कटवाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में एथलेटिक्स और कुश्ती के कोच की भी नियुक्त की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से दिन में कर्मचारी और रात में एक सुरक्षाकर्मी को भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में अभ्यास कर सकेंगे

गांव के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए कर्ण स्टेडियम में जाना पड़ता है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खेल विभाग ने स्टेडियम की मरम्मत शुरू की है। ट्रैक की हालत ठीक हुई है। जल्द ही क्रिकेट की पिच भी तैयार हो जाएगी। अब स्टेडियम में ही अभ्यास कर सकेंगे। - सन्नी, क्रिकेटर


कुश्ती के मैट भी नए आ गए हैं

बिजली के तारों का बॉक्स हर समय खुला रहता था। खेल भवन में प्रशिक्षण के लिए कोच की नियुक्ति की जाएगी। मैदान में कबड्डी व कुश्ती के लिए अखाड़ा भी तैयार किया जा रहा है। कुश्ती के लिए मैट भी नए रखवाए गए हैं। -तुषार, कबड्डी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed