फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Facebook caller made obscene video of PhD researcher of NDRI

एनडीआरआई के पीएचडी शोधकर्ता की फेसबुक कॉलर ने बनाई अश्लील वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Facebook caller made obscene video of PhD researcher of NDRI
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में महाराष्ट्र निवासी पीएचडी स्कॉलर (शोधकर्ता) को फेसबुक आईडी पर वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना दो लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाली दिल्ली की युवती ने रुपये नहीं देने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी है। पीएचडी छात्र ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के आदेश पर साइबर थाना करनाल में अज्ञात युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एनडीआरआई के रिसर्चर ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का निवासी है। करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में पीएचडी स्कॉलर है। वह अनुसंधानकर्ता के तौर पर पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक आईडी पर एक पूनम सिंह नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेंस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार नहीं किया। लेकिन एक मई-2021 की रात करीब 1:30 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई। जिस पर अचानक एक पोर्न फिल्म शुरू हो गई लेकिन इस वीडियो में उसका चेहरा कॉलर की मोबाइल स्क्रीन पर दिख रहा था। उसने इसी दौरान एक वीडियो बना ली। इसके बाद उसने वीडियो व फोटो को एडिट करके उसे आपत्तिजनक स्थिति में दर्शाया गया। मामले को जानने के लिए उसने दो मई को कथित पूनम सिंह को फोन करना चाहा लेकिन फोन नहीं लगा। लेकिन दोपहर 12:20 बजे उसे उसी लड़की ने रिकार्डेड व एडिट किए पोर्न वीडियो भेजे।
विज्ञापन

उसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि वह उसे दो लाख रुपये दे, अन्यथा वह इस अश्लील वीडियो को उसके दोस्तों, परिचितों को भेजेगी और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। इसके कुछ देर बाद उसने उसके शिक्षकों व दोस्तों के फोटो भेज दिए। उसने मैसेज भी भेजा, जिसमें उसने वह लाइनें लिखी, जो वह वायरल वीडियो के साथ लिखने वाली है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed