{"_id":"579a52c74f1c1bea2021e49a","slug":"extracting-oil-from-tankers-gang-busted-oil-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकरों से तेल निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकरों से तेल निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए वन ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए रिफाइनरी रोड पानीपत एरिया गांव बेगमपुर थाना घरौंडा पर बने राखी सर्विस स्टेशन की आड़ में रिफाइनरी से आने वाले टैंकरों के ड्राइवरों के साथ मिलीभगत करके तेल बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को कोर्ट में पेश कर गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से आरोपी सुखविन्द्र उर्फ सुखा को दो दिन के रिमांड पर लिया है। तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उनका एक साथी तेजा वासी बस्सी है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि रिफाइनरी से टैंकरों में जाने वाले डीजल, पेट्रोल और केमिकल आदि को टैंकर ड्राइवरों के साथ मिलकर व उन्हें कुछ पैसे देकर अवैध तरीके से उनसे सस्ते दामों पर खरीद लेते थे और बाद में उन्हें किसी अन्य को महंगे भाव में बेच कर अच्छा मुनाफा कमाते थे।
विज्ञापन
इसकी सूचना सीआईए वन इंचार्ज निरीक्षक दीपक कुमार को मिली तो उन्होंने एएसआई सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम तैयार कर उसे प्राप्त सूचना वाले स्थान के लिए रवाना किया। टीम ने शाम करीब 7:30 बजे मौके पर पहुंचकर गुप्त तरीके से छापामारी करते हुए चार व्यक्तियों को दो टैंकरों से डीजल और केमिकल निकालते हुए गिरफ्तार किया और इनके खिलाफ थाना घरौंडा में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से बरामद किया सामान
पुलिस ने आरोपी सर्विस स्टेशन के मालिक सुखबीर उर्फ सुुखा वासी ददलाना थाना पानीपत, टैंकर ड्राइवर हरदेव सिंह वासी तेजा थाना सदर पटियाला, टैंकर ड्राइवर दीपक वासी बाल पबाना थाना घरौंडा, सर्विस स्टेशन का वर्कर रिंकू वासी रजापूर थाना सदर पानीपत को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस टीम ने एक टैंकर केमिकल, एक टैंकर डीजल, डेढ़ ड्रम टैंकरों से निकाला गया डीजल व डेढ़ ड्रम केमिकल और कई खाली ड्रम व टैंकरों से तेल निकालने वाली पाइप मौके से बरामद की गई।