फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   explained the importance of science

मॉडलों से बताया विज्ञान का महत्व

Wed, 29 Jan 2014 12:25 AM IST
सीवन
सीवन Updated Wed, 29 Jan 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
explained the importance of science
डीएवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित मॉडलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेह जिंदल ने किया। जिंदल ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों को मौका मिलता है कि वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। अपने हुनर से विभिन्न मॉडल तैयार कर उन्हें प्रदर्शित कर सकते हैं। इन मॉडलों की मदद से कठिन से कठिन विषय को भी आसानी से रुचिकर, ज्ञानवर्धक एवं आसान बनाया जा सकता है। प्रदर्शनी में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञान विषय के तहत सोनिया तथा डिम्पल ने मानव उत्सर्जन अंग, रूपनीत व  प्रदीप ने फूल के भाग, जतिन ने ग्रीन हाउस, मनीष व करण ने मानव हृदय से संबंधित मॉडलों को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। सामाजिक विज्ञान के तहत उर्वशी ने जल चक्र, निधि व अमनदीप ने स्वतंत्रता सेनानी, विक्रम व संदीप ने हरियाणा का नक्शा, अपूर्व व शुभम ने ज्वालामुखी, कनिष्का व मुस्कान ने स्वर्ण मंदिर तथा पूजा व हरप्रीत ने डांडी यात्रा विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किया। गणित विषय के तहत महक, सुरभि व महिमा ने आकार व दायरा, जशन, अमन व कंवलजीत ने थ्योरम आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रगति व नवनीत ने गांधी विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed