{"_id":"5867f6234f1c1b741aeef049","slug":"expectations-of-the-new-year-will-fly-in-your-city-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":" नए साल में उम्मीदों की उड़ान भरेगा अपना शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में उम्मीदों की उड़ान भरेगा अपना शहर
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
नए साल में उम्मीदों की उड़ान भरेगा अपना शहर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2016 को अलविदा। यह साल शहर के लिए कई मायनों में खास रहा। लेकिन, शहर के विकास की बात करें तो केवल घोषणाएं हुईं, जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाए। हां, शहर के बीचोबीच कर्णताल, रामनगर में स्वामी विवेकानंद पार्क की सौगात जरूर लोगों की मिली। विद्यार्थियों के लिए पंचायत भवन में 50 लाख रुपये की लागत से बनी ई लाइब्रेरी भी मिली। वहीं, नए साल में करनाल को जरूर खासी उम्मीद हैं।
उम्मीद है कि डेयरियां शहर से शिफ्ट कर दी जाएंगी। लावारिस और बेसहारा घूम रहे गोवंश को नंदीशाला में सहारा मिलेगा। काफी समय से अटकी स्मार्ट सड़क शहरवासियों को मिलेगी। सबसे बड़ी उम्मीद है कि दो बार फेल होने के बाद स्मार्ट सिटी की सूची में करनाल का भी नाम होगा। पुरानी सब्जी मंडी के स्थान पर पार्किंग बनाने की योजना है।
डेयरियों से मुक्त होगा शहर
नगर निगम की ओर से पिंगली में डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार है। यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से सड़कें और अन्य सुविधाएं भी दी गईं, लेकिन प्लाट आवंटन नहीं होने के कारण आज तक डेयरियां शिफ्ट नहीं हो पाईं। अब निगम इसके लिए पूरी तैयारी कर रहा है, साथ ही डेयरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बैठक कर चुका है। उम्मीद है कि शहर के चारों तरफ इन डेयरियों को शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल शहर के अंदर डेयरियां चल रही हैं। इससे शहर के सारे सीवरेज व अन्य नालियां जाम रहती हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्र में बदबू रहने से बीमारियां भी फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
मिलेगा नया मेडिकल कॉलेज भवन
वर्ष-2017 में शहरवासियों को नया मेडिकल कालेज भवन मिलेगा। करीब 650 करोड़ रुपये भवन बनकर तैयार है। डायरेक्टर ऑफिस को शिफ्ट किया जा रहा है। जनवरी के लास्ट का फरवरी माह में मेडिकल कालेज को शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके बाद, मरीजों को परेशानी नहीं रहेगी। मेडिकल कालेज में एमआरआई मशीन समेत तमाम सुविधाएं होंगी और 100 विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकेंगे।
...तो बनेगा स्मार्ट करनाल
स्मार्ट शहर की सूची में शामिल होने के लिये करनाल दो बार प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। दोनों ही बार करनाल मामूली अंकों से पिछड़ गया। अब तीसरी बार निगम ने तैयारी की है। निगम की ओर से बाकायदा एक टाप की कंपनी को कंसलटेंट रखा गया है। साथ ही शहर में डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाएगा। वहीं, अतिक्रमण व शहर की सुंदरता को लेकर भी काम चल रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार करनाल का नंबर स्मार्ट शहरों में जरूर आएगा। 31 मार्च तक निगम ने प्रपोजल जमा कराना है।
शहर को मिलेगी पार्किंग
निगम की योजना है कि पुरानी सब्जी मंडी के स्थान पर थ्री लेयर पार्किंग बनाई जाएगी। करीब 300 गाड़ियों के खड़े होने की योजना है। निगम इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। फिलहाल निगम की ओर से रामलीला ग्राउंड और पुरानी सब्जी मंडी ग्राउंड में अस्थायी रूप से पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग बनने के बाद शहर के लोगों को जाम मुक्ति मिलेगी।
प्रोसेस में आएंगे नया बस स्टैंड व मेडिकल विवि
बलड़ी बाईपास पर करीब 33 एकड़ में बनने वाला बस स्टैंड प्रोसेस में आ जाएगा। हालांकि, इसका निर्माण जारी है। इसके साथ ही सेक्टर-12 में नगर निगम के भवन तैयार, इसकी फिनिशिंग चलेगी। वहीं, गांव कुटेल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की चारदीवारी व इसकी आधारशिला रखने के भी आसार हैं।
नंदीशाला में शिफ्ट होंगे सड़कों पर घूमने वाले गोवंश
नगर निगम की ओर से गांव फूसगढ़ में लाखों रुपये की लागत से नंदीशाला बनाया गया है। हालांकि, अभी इसमें गोवंश को नहीं रखा गया है। इसके लिए और शेड बनाए जा रहे हैं, ताकि सभी गोवंश को यहां पर शिफ्ट किया जा सके। नये साल में सभी लावारिस पशुओं को यहां पर रखा जाएगा और निगम इनकी देखभाल करेगा। बता दें कि निगम की ओर से गोशाला भी चलाई जा रही है।
मीटर होंगे स्मार्ट, बिजली कट से मिलेगी मुक्ति
बिजली उपभोक्ताओं के लिए 2017 राहत लेकर आने वाला है। इस साल जिले के सभी मीटरों को स्मार्ट बनाने की योजना बनाई गई है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को गलत और ज्यादा बिल, अधिक बिजली खपत जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। निगम की ओर से इस साल सभी उपभोक्ताओं को केवाईसी के माध्यम से ऊर्जा ऐप से जोड़ने का भी लक्ष्य रखा गया है। यह योजना पूरी होने पर उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल पर ही बिजली कट, मेंटिनेंस व फॉल्ट, बिल की सभी जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इसके अलावा इस साल निगम अपने सब स्टेशनों को ओवरलोड मुक्त बनाने के लिए उन्हें अपग्रेट भी कर रहा है।
1. घरौंडा बसताड़ा में आईटीआई खुलेगी, जुंडला, असंध व तरावड़ी में राजकीय कालेज बनेगा।
2. खेल में 20 खेल नर्सरी खुलेंगी, गांवों के स्कूलों में
3. कर्ण स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक और एस्ट्रोटर्फ ट्रैक बिछाए जाएंगे।
4. कैथल रोड से सीधे जीटी रोड पर जाने के लिए बनेगा बाईपास।
5. शहर को मिलेगी स्मार्ट सड़क, वाईफाई होगी सड़क।
6. शहर की सुरक्षा को लेकर लगेंगे 5 करोड़ की लागत से 120 सीसीटीवी।