फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Excitement, Celebration and Splendour

Karnal News: जोश, जश्न और जलवा

Wed, 01 Jan 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 01 Jan 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Excitement, Celebration and Splendour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 31 दिसंबर की आधी रात को जैसे ही घड़ी सुई जैसे ही 12 बजे से आगे बढ़ी, वैसे ही आसमान आतिशी नजारों से भर गया। पटाखों की आवाजें गूंजने लगी। शहर के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों में जश्न मना रहे लोग उम्मीदों, उमंगों और उत्साह से भर गए।
लोगों ने डीजे आदि वाद्य यंत्रों में नाचते गाते बीते वर्ष को विदाई देकर नव वर्ष 2025 का स्वागत किया। लोगों ने फोन व मैसेज करके, वीडियो कॉल करके अपनों को नए साल की शुभकामनाएं दी। वर्ष 2024 की अंतिम रात को होटल नूर महल, करनाल क्लब, मनक रिसोर्ट आदि विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट व कॉम्प्लेक्स में नव वर्ष का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-13 के रश आवर्स में कृष्णा ग्लोबल सर्विसेज कंपनी के कर्मचारी नए साल के जश्न में संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए तो खास पलों को कैद करने के लिए एक-दूसरे के साथ तस्वीरें ली गई। इसी तरह अन्य स्थानों पर जाते हुए लम्हों को याद को कैद किया गया। लजीज व्यंजन और स्वादिष्ट खाने के साथ, पार्टी ने उत्सव के हर रंग को बखूबी जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर जहां नए साल की शुभकामनाएं दी जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर यह आयोजन कर्मचारियों के बीच एकजुटता और सामूहिक खुशी का अदभुत उदाहरण बना। शहर में 2025 शुरू होने की खुशी ने रात को एक शानदार और अविस्मरणीय अनुभव में बदल दिया। महिला क्लब में भी महिलाओं और कपल पार्टी में सेलिब्रेट करने के लिए कपल गेम्स और वेज और नॉन वेज खाने का इंतजाम किया गया।

वुमेन क्लब के इवेंट मैनेजर यश ने बताया कि यहां हर बार नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए कपल्स और बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन बड़ी धूमधाम से होता है। रश आवर्स क्लब की मालिक व इवेंट मैनेजर प्रियंका मनचंदा ने बताया कि आज की पार्टी के लिए हमने खास इंतजाम किए हैं। खाने के अलावा, हमने विभिन्न प्रकार के डेजर्ट्स जैसे गाजर का हलवा, बर्फी, चॉकलेट मूस, और फ्रूट कस्टर्ड परोसे हैं। कृष्णा ग्लोबल सर्विसेज कंपनी के कर्मचारी विक्रांत शर्मा ने बताया, हम करीब 30 लोग यहां रश आवर्स क्लब में नए साल का जश्न मनाने आए हैं। इसमें कुछ शादीशुदा महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed