{"_id":"664bebb30693b8da44076825","slug":"excise-and-police-department-seized-31-thousand-72-liters-of-liquor-karnal-news-c-18-knl1008-393549-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आबकारी व पुलिस विभाग ने 31 हजार 72 लीटर शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आबकारी व पुलिस विभाग ने 31 हजार 72 लीटर शराब पकड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चुनाव को लेकर आबकारी एवं पुलिस विभाग ने अब तक 31 हजार 72 लीटर शराब बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि इस चुनाव में गैरकानूनी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एसएसटी, एफएसटी सहित अन्य विभागों के अधिकारी कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश में 25 मई को सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। जिले में भी प्रशासन द्वारा आचार संहिता के नियमों का पालन करवाने के लिनए कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों की ओर से जिले हर क्षेत्र में चैकिंग अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग की चेकिंग टीम ने आचार संहिता के दौरान 15 हजार 551 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग ने 15 हजार 521 लीटर अवैध शराब पकड़ी है।