फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Excellent training has improved the game, bringing glory to the district

Karnal News: उम्दा प्रशिक्षण ने संवारा खेल, जिले का रोशन कर रहे नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Excellent training has improved the game, bringing glory to the district
आर्यन
करनाल। कर्णनगरी के कर्ण स्टेडियम की शुरुआत से ही यहां हॉकी खेल का अभ्यास कराया जा रहा है। यहां के खिलाड़ी वर्ष 1962 से ही निरंतर हॉकी में बेहतर प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। करीब डेढ़ साल से वार्ड-2 आरके पुरम से कैलाश रोड पर करीब छह एकड़ में बना अंतरराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान युवा खिलाड़ियों को उनका खेल संवारने का बेहतर मौका दे रहा है।
विज्ञापन

यहां के हॉकी मैदान में अभ्यास के लिए दो कोच सुबह व शाम के समय खिलाड़ियों को अभ्यास कराते है। सुबह के सत्र में पांच से आठ बजे तक व शाम के सत्र में शाम चार से रात आठ बजे तक खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जाता है। कोच बृजभूषण कैथल जिले हाबड़ी गांव से संबंध रखते है और कई साल से करनाल में ही रहकर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दे रहे हैं। युवा कोच नवीन हॉकी की खेल नर्सरी खिलाड़ियों को सुबह व शाम के समय बेहतर प्रशिक्षण देते है। खिलाड़ियों को देर रात तक अभ्यास करने के लिए यहां खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हॉस्टल भी तैयार कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य कोच बृज भूषण का कहना है कि यहां के आठ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके है। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम चमकाया है। हॉकी में बेहतर प्रदर्शन कर 50 से अधिक खिलाड़ी खेल कोटे से सरकारी नौकरी पा चुके हैं। यहां के बेहतर खिलाड़ियों में मयंक, ध्रुव, शिवम, स्पर्श, अंकित, रतन, कमल, तेजसवीर, हिमांशु व पारस शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रतियोगिताओं में पाए पदक
कर्ण स्टेडियम के हाल ही के बेहतरीन खिलाड़ियों में आर्यन नाथ का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने हॉकी इंडिया नॉर्थ जोन गेम में कांस्य पदक जीता। वहीं उड़ीसा में आयोजित 13 वीं सब जूनियर नेशनल गेम में 2023 में भी कांस्य पदक जीता है। चंडीगढ़ में 2023 में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।

नेशनल में जीत चुके हैं स्वर्णदिनेश मान का नाम कर्ण स्टेडियम के बेहतरीन वरिष्ठ खिलाड़ियों में है। उन्होंने ऑल इंडिया नेशनल गेम में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा नेशनल गेम में वर्ष 2023 में रजत पदक हासिल किया। वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 12 बार प्रतिभाग कर चुके है। उन्होंने हर बार अपनी टीम को जीत ही दिलाई है। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी अव्वल दर्जे का रहा है।
देश के लिए खेलने का लक्ष्य
युवा खिलाड़ी सचिन का सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए पदक लाने का है। इसके लिए वह हॉकी मैदान में निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। सचिन ने वर्ष 2022 में जूनियर नेशनल में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2025 में उन्होंने नेशनल गेम में प्रतिभाग किया। वह पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
हॉकी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन
कर्ण स्टेडियम के वरिष्ठ खिलाड़ी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कई पदक जीते है। वरिष्ठ नेशनल में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीता। गोआ में वर्ष 2024 में आयोजित नेशनल गेम में स्वर्ण पदक जीता है। वरिष्ठ व कनिष्ठ भारतीय टीम को प्रतिनिधित्व किया है। वर्ल्ड हॉकी सीरीज में स्वर्ण पदक जीता है।
संवार रहे युवाओं का भविष्य
कर्ण स्टेडियम की ओर से संचालित हॉकी अकादमी में युवा कोच नवीन युवाओं का भविष्य संवार रहे हैं। वह एनएसएनआईएस से प्रमाणित खेल नर्सरी कोच है। वह पश्चिम जोन में रजत पदक विजेता रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी कई पदक जीते है और अपनी टीम को जिताने में मुख्य भूमिका निभाई है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में भी पदक जीते हैं।


बेहतरीन खिलाड़ी किए तैयार हॉकी अकादमी के मुख्य कोच बृज भूषण पिछले पांच साल से करनाल में कार्यरत हैं। उन्होंने यहां के कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया है। उनके सिखाए कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक ला चुके हैं। कोच ने बताया कि वह नेशनल व इंटर युनिवर्सिटी भी खेल चुके हैं। वह 2018 में खेल विभाग में बतौर कोच आए और 2020 से करनाल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed