{"_id":"69a205a2c6abefbe6b09d8be","slug":"excellence-award-to-the-corporation-for-creating-the-swachhata-setu-app-karnal-news-c-18-knl1018-854860-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वच्छता सेतु एप बनाने पर निगम को एक्सीलेंस अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वच्छता सेतु एप बनाने पर निगम को एक्सीलेंस अवार्ड
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा व अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार को सम्मानित करते सुशासन नगर प
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन में नगर निगम की ओर से तैयार की गई स्वच्छता सेतु एप की सराहना की गई। इसके लिए नगर निगम को एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। इंडिया म्यूनिसिपालिका के चेयरमैन डी सुरेश ने निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार समेत सफाई शाखा के अधिकारियों को ये सम्मान सौंपा।
नगर निगम ने दो दिन पहले ही स्वच्छता सेतु डिजिटल मोबाइल एप की शुरुआत की थी। केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने इसे लॉन्च किया था। एप बच्चों और नागरिकों को जागरूक करने के साथ उन्हें स्वच्छता अभियान का सक्रिय भागीदार बनाएगा।
खेल-खेल में सीखेंगे कूड़ा पृथक्करण
एप के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल-खेल में कचरा पृथक्करण की जानकारी दी जाएगी। बच्चे कचरे को सही तरीके से अलग करने के डिजिटल खेल खेलकर अंक जीत सकेंगे। शहर-स्तरीय स्वच्छता प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर अपने ज्ञान की परीक्षा देंगे। लीडरबोर्ड पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनेगा।
विज्ञापन
शिकायत से सूचना पर त्वरित काम
शहर में कहीं भी कचरे का ढेर दिखने पर नागरिक फोटो खींचकर एप पर अपलोड कर सकेंगे। लोकेशन टैग कर सकेंगे, जिसके आधार पर संबंधित टीम कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही स्कूलों में स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की जांच कर नागरिक कमियों की सूचना भी दे सकेंगे।
वर्जन:
नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान, कार्यक्रमों और घोषणाओं की जानकारी भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। नागरिकों को अपशिष्ट प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित लघु वीडियो के माध्यम से जागरूक किया जाएगा, ताकि हर आयु वर्ग तक संदेश पहुंचे। -डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम