{"_id":"68910b9b0fcf5773ba052c53","slug":"ex-servicemens-pension-should-increase-with-age-karnal-news-c-18-knl1008-707996-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: उम्र के साथ होनी चाहिए पूर्व सैनिकों की पेंशन में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: उम्र के साथ होनी चाहिए पूर्व सैनिकों की पेंशन में बढ़ोतरी
विज्ञापन
करनाल। कारगिल युद्ध हो या फिर अन्य लड़ाई करनाल के सैनिकों ने बलिदान देकर देश की सीमा को सुरक्षित रखा। जब वह सेवानिवृत्त होकर सामाजिक जीवन में लौटे तो पेंंशन कम होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सुविधाएं तो ऐसी हैं, जो सरकार से मिलनी हैं लेकिन नहीं दी जा रहीं। आवास, चिकित्सा, शिक्षा व पुनर्वास जैसी सुविधाएं आज तक नहीं मिल पाईं। पेंशन में भी बढ़ोतरी नहीं हो पाई। चिकित्सा सुविधाओं के लिए अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि उम्र के साथ पेंशन में बढ़ोतरी होनी चाहिए। संवाद
अधिक संवेदनशील बने सरकार
22 सीपीओ वेटरन राकेश मेहता ने बताया कि सरकार की ओर से पेंशन में बढ़ोतरी के बारे में और संवेदनशीलता से सोचना चाहिए। उम्र के साथ इसे बढ़ाया जाना चाहिए। खासकर चिकित्सा की सुविधा के लिए। उम्र बढ़ने के साथ इलाज का खर्चा भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति 80 वर्ष का हो जाता है तो उसकी पेंशन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी होती है। सरकार को चाहिए कि जो व्यक्ति 60 वर्ष का हो, उसकी पेंशन में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी करे।
20 साल देश के लिए सेवा देने वाले जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि वह 2001 में सेवानिवृत हुए थे। तब से लेकर आज तक उन्हें पेंशन के लिए अपनी आवाज उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व फौजियों की पेंशन में 70 प्रतिशत बढ़ोतरी होनी चाहिए। ताकि उन्हें अपने बच्चों पर निर्भर नहीं होना पड़े। उन्होंने बताया कि यदि पेंशन में बढ़ोतरी होती है तो वह अपना इलाज खुद करा सकेंगे।