फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Everyone knows what used to happen during the Congress rule: Manohar Lal

कांग्रेस राज में क्या होता था सबको पता है : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Everyone knows what used to happen during the Congress rule: Manohar Lal
करनाल। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार की सुबह कृपाल आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस पर कटाक्ष किया। इससे पहले कर्नाटक की जीत के बाद कांग्रेस की ओर से टिप्पणी की गई थी कि हरियाणा में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नाच न आवे आंगन टेढ़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज करने की प्रक्रिया सभी को पता है। एक दशक पहले कांग्रेस के राज में क्या होता था और अब आठ वर्ष से भाजपा के शासन में क्या हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में लोगों का जीवन सरल हुआ है। जन संवाद के कार्यक्रम चल रहे हैं। चार वार्ड में जन संवाद किया जा रहा है, पंचायत के साथ भी संवाद है। जहां जनता एवं कार्यकर्ताओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उपलब्धियों के साथ ही कमियों पर भी चर्चा हो रही है। जहां कुछ कमी रह गई है, उसे ठीक किया जा रहा है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर जमीन को लेकर किसानों के विवाद पर कहा कि यह पुराना विषय है, जिसे हल करने की दिशा में काम किया जा रहा है। नहीं तो कानून का सहारा लिया जाएगा, जिसकी जमीन होगी उन्हें दी जाएगी और अवैध कब्जे को मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


पहलवानों के मामले में खापों से किया आह्वान
पहलवानों के मामले में नौ जून तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की चेतावनी पर कहा कि केंद्र सरकार अपने स्तर पर मामले का हल निकालने में जुटी है। खापों से निवेदन है कि वह हल निकालने के लिए आगे आएं, जिससे विवाद को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed