फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Every institution and religious place will be monitored

Karnal News: हर संस्थान और धर्म स्थल पर रखी जाएगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Every institution and religious place will be monitored
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिले में कानून और शांति व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
अब हर शिक्षण संस्थान, गली, मोहल्ला, कॉलोनी, गांव, क्षेत्र और धर्म स्थल पर विशेष निगरानी रहेगी। यदि कहीं भी कोई शांति भंग करता हुआ या सोशल मीडिया पर आतंकी घटना से संबंधित भ्रम या गलत सूचना फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इसके लिए प्रशासन की ओर से जिले के सभी छह उपमंडल, 10 तहसील, आठ खंड, 395 ग्राम पंचायत, छह निकाय क्षेत्र, 19 थाने, 14 पुलिस चौकी क्षेत्र से लेकर जिले के निजी और सरकारी 1200 शिक्षण संस्थानों तक निगरानी टीमें गठित की हैं। उपमंडल, तहसील और खंड स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जबकि निचले स्तर पर संबंधित ग्राम सरपंच, वार्ड पार्षद, जिला अधिकारी और स्कूल मुखिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जिला में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि अगर जिले में पहलगाम में हुई आतंकी घटना से संबंधित सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से कोई गलत सूचना या भ्रम फैला रहा है तो उसके विरुद्ध तुरंत नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाएं। इसके अतिरिक्त सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वालों से भी प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों को तुरंत देनी होगी सूचना ः सभी उपमंडल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरपंचों, पटवारियों/ग्राम सचिवों/नंबरदारों के सहयोग से निगरानी बनाए रखने के आदेश हैं। अगर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो तुरंत मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित करें।

एनडीआरआई, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और आईटीआई के प्रधानाचार्य को आदेश जारी करते हुए कहा कि अपने अधीन शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को अप्रिय घटना से बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें। शिक्षण संस्थानों में भाईचारा व धार्मिक भावना बनाए रखने व आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए तुरंत सभी आवश्यक प्रयास करेंगे। संस्थानों में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों से संबंधित पूर्ण जानकारी एसपी और डीसी कार्यालय में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed