फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even the first order of the year was paper and corporation employees were busy on mobile.

Karnal News: साल का पहला आदेश भी कागजी मोबाइल पर व्यस्त रहे निगमकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Even the first order of the year was paper and corporation employees were busy on mobile.
निगम कार्यालय में फोन इस्तेमाल करता एक कर्मचारी संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम में कर्मचारियों के कार्यालय में रहते समय अनावश्यक मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध के निगमायुक्त के आदेश कागजों तक ही सीमित रह गए। सेवा में सुधार के लिए दिया गया नए साल का पहला आदेश ही कर्मचारियों ने दरकिनार कर दिया। शुक्रवार को निगम के तकरीबन सभी कार्यालयों में कर्मचारी बेफिक्र होकर मोबाइल इस्तेमाल करते रहे। ऐसा बेरोकटोक हुआ। किसी ने उनको आदेश का उल्लंघन करने के लिए टोका नहीं। अतिरिक्त निगम आयुक्त का कहना है कि मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम कार्यालय की सफाई शाखाओं में करीब 200 कर्मचारी तैनात हैं। ओटीपी संबंधित जिम्मेदारी वाले कर्मचारियों को मोबाइल रखने की छूट है। जनसमस्याओं की शिकायत और समाधान की जिम्मेदारी वाले कर्मचारी और अधिकारी भी मोबाइल फोन रख सकते हैं। छूट वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या करीब 50 है। शेष करीब 150 कर्मचारियों को अपने शाखा अध्यक्षों के पास मोबाइल जमा करवाने के लिए कहा गया था। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का आदेश था कि निगम के सभी कर्मचारियों को दफ्तर में आने के बाद अपने मोबाइल फोन शाखा अध्यक्ष के पास जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

निगमायुक्त के आदेश के अनुपालन की पड़ताल करने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने कार्यालय का दौरा किया। निगम की संपत्ति कर शाखा से लेकर सीएफसी, इंजीनियर, सफाई शाखा, स्थापना शाखा, मेयर कार्यालय के करीब सभी कर्मचारियों को मोबाइल पर व्यस्त देखा गया। एक-एक कर्मचारी के पास दो-दो मोबाइल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई कर्मचारी निगम कार्यालय में मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर पहले ही सख्ती से आदेश जारी किए जा चुके हैं। -अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed