फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even after years there is no trace of 781 women

Karnal News: वर्षों बाद भी 781 महिलाओं का सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Even after years there is no trace of 781 women
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। जिले में हर रोज कोई न कोई महिला व युवती लापता हो रही है जिससे परिजन उनकी तलाश में भटक रहे हैं। लापता होने वालों में 40 से 45 वर्ष की महिलाएं भी शामिल हैं।
यदि आंकड़ों की बात करें तो पिछले पांच सालों में यानी 2020 से अभी 2024 तक जिले में 3254 महिलाएं घर से लापता हो चुकी हैं। इनमें से 2473 महिलाओं को ही पुलिस तलाश पाई है। इनमें से 781 महिलाएं ऐसी हैं जिनका सुराग नहीं लग रहा है। ऐसे में माता-पिता, पति व बच्चे उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। - संवाद
विज्ञापन




पांच वर्षों में सामने आए मामले
वर्ष
लापता महिलाएं
मिली
2020
498
376
2021
712
618
2022
765
571
2023
842
680
2024
437
228




केस-1
दो साल के बेटे को छोड़ महिला गायब
हांसी रोड पर एक महिला अपने पति व दो साल के बेटे को छोड़कर घर से लापता हो गई है। महिला के पति ने एक युवक पर शक जाहिर किया है कि उसकी पत्नी उसी युवक के साथ फरार हुई है। उसकी पत्नी उस युवक से फोन पर बात करती थी। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
नकदी लेकर युवती गायब
कुंजपुरा थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती दोपहर के समय घर से लापता हो गई। वह घर में रखे 50 हजार रुपये भी ले गई। युवती के पिता ने इसकी शिकायत कुंजपुरा थाने में दी है वहीं एक युवक पर शक जाहिर किया है कि उसकी बेटी उसी युवक के साथ फरार हुई है।

केस-3
मंदिर के बाबा पर शक
बुटाना थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती सुबह के समय गांव के मंदिर में गई थी। जो घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने मंदिर के दो बाबाओं पर शक जाहिर किया है, क्योंकि मंदिर से दोनों बाबा भी लापता हैं।

केस-4
शादी कर बेटी ने पिता को भेजा था वीडियो
कुछ दिनों पहले सेक्टर-32 थाना क्षेत्र में घर से भागी एक युवती ने अपने पिता के व्हाट्सएप पर शादी का वीडियो डाला था। इतना ही नहीं युवती ने फोन कर अपनी मां को शादी करने की बात कही थी।



लापता लोगों के मामलों को लेकर पुलिस गंभीर है। शिकायत आते ही मामला दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी जाती है। ज्यादातर मामले ट्रेस कर लिए गए हैं।
- दीपक सहारण, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed