फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even after the death of the child, the condition of the pond did not change

Karnal News: बच्चे की जान जाने के बाद भी नहीं बदले जोहड़ के हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Even after the death of the child, the condition of the pond did not change
गगन धीमान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बच्चे की मौत के बाद भी वार्ड-19 के गोविंद विहार में न जोहड़ के हालात सुधर पाए और न नगर निगम के खिलाफ दी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई हुई। इससे निवासियों में नगर निगम व पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है। खोदाई कर जोहड़ किनारे छोड़ी मिट्टी ने बारिश से कीचड़ का रूप ले लिया है, जिससे यहां दोबारा हादसे की आशंका है। ऐसे में निवासियों ने सीटीएम से पत्र देकर जोहड़ बंद कराने की मांग रखी है।
दो अगस्त की शाम कॉलोनी में पांच साल का कुंज घर के बाहर गली में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते जोहड़ के पास चला गया, जहां जोहड़ किनारे मिट्टी पर फिसल कर जोहड़ में गिर गया। जोहड़ के गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई, जिसका शव दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों द्वारा निकाला गया था।
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए कॉलोनी सहित आसपास के लोगों ने ससौली रोड चार घंटे जाम रखा। इस दौरान मांग रखी कि जोहड़ की चहारदिवारी या तारबंदी हो और हादसे के लिए जिम्मेदार नगर निगम के अफसरों पर कार्रवाई हो। सीटीएम के मनाने पर लोगों ने जाम खोला था और थाना फर्कपुर में नगर निगम की लापरवाही के आरोप में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
कॉलोनी निवासी प्रभ सिंह ने बताया कि जोहड़ के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने काम लगाया था। जोहड़ को खोदाई कर गहरा कर दिया और निकाली मिट्टी किनारे छोड़ दी। काम कई माह बंद रखा। कुछ समय पहले एक बच्चा जोहड़ में फिसल कर गिरने से बचा था, तब निवासियों ने अधूरे काम को पूरा कर चहारदीवारी की मांग रखी, पर नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही में कुंज की जोहड़ में गिरने से मौत हुई। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
निगम ने नहीं ली सुध
गगन धीमान ने बताया कि हादसे के बाद भी नगर निगम की ओर से जोहड़ की सुध नहीं ली गई। निगम अफसर आए जरूर थे, पर जोहड़ की तारबंदी या चहारदिवारी व खतरे के सूचक बोर्ड लगाने जैसे काम नहीं कराए। जोहड़ से निकाली गई मिट्टी चारों ओर बारिश से कीचड़ का रूप ले चुकी है, जिससे यहां दोबारा हादसे की आशंका है, इसलिए सीटीएम को पत्र देकर जोहड़ को पूरी तरह बंद किए जाने की मांग रखी है।

इस बारे में नगर निगम के संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी। जोहड़ को सुरक्षित बनाने के के उपाय किए जाएंगे। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।

गगन धीमान।

गगन धीमान।

गगन धीमान।

गगन धीमान।

गगन धीमान।

गगन धीमान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed