फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even after registration, 10 thousand students could not fill the application form.

Karnal News: पंजीकरण के बाद भी 10 हजार विद्यार्थी नहीं भर पाए आवेदन फार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Even after registration, 10 thousand students could not fill the application form.
- दाखिले का पहला चरण : स्नातक की आवेदन प्रक्रिया संपन्न, चार को अनंतिम और पांच जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट होगी जारी
विज्ञापन




- 139783 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

- 129753 विद्यार्थी ही भर पाए आवेदन फार्म

- 128917 विद्यार्थियों के दस्तावेज हुए सत्यापित

- 836 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित नहीं हुए



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में स्नातक के दाखिले की आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है लेकिन स्थिति यह है कि प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकरण के बाद भी आवेदन फार्म नहीं भर पाए। ऐसे में ये विद्यार्थी पहली मेरिट सूची में दाखिले से वंचित रह जाएंगे। यदि पोर्टल प्रक्रिया के बीच में दोबारा नहीं खुलता तो इन्हें दाखिले का अवसर सबसे अंत में दोबारा पोर्टल खुलने पर मिलेगा।

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के अनुसार, तीन चरणों की दाखिला प्रक्रिया में ओपन काउंसिलिंग के समय पर रिक्त सीटों पर दाखिले देने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने का प्रावधान है। इधर, आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों को अब वरीयता सूची जारी होने का इंतजार है। अधिसूचना के अनुसार, चार जुलाई को अनंतिम और पांच जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस सूची में जिस विद्यार्थी का नाम आएगा वे फीस भरते हुए दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन की स्थिति के आंकड़ों पर नजर डालें तो हरियाणा में 139783 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 129753 विद्यार्थी अपना आवेदन फार्म भर पाए हैं और 128917 विद्यार्थियों के फार्म एवं दस्तावेज सत्यापित हुए हैं। जोकि कुल आए आवेदनों से भी 836 कम हैं। यानी इनके दस्तावेज सत्यापित होना भी अभी शेष है। जबकि दस्तावेज सत्यापन का मंगलवार को अंतिम दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 344 महाविद्यालयों में स्नातक के 87 कोर्स में दाखिले दिए जा रहे हैं। करनाल जिले में सीटों की स्थिति देखें तो यहां जिले के सभी 19 कॉलेजों में स्नातक की 12405 सीटें हैं। अब तक सीटों से करीब दो गुने तक आवेदन आ चुके हैं। चार से 30 जुलाई तक तीन चरणों में कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया चलेगी।



अधूरी जानकारी के कारण 2475 आवेदनों पर आपत्ति

प्रदेश में आए आवेदनों में से 2475 आवेदनों पर आपत्तियां भी दर्ज हुई हैं। इन फार्मों में विद्यार्थियों ने अधूरी जानकारी दी है। किसी में विषय संयोजन का सही चुनाव नहीं हुआ तो किसी ने अंक व अन्य विवरण अधूरा भरा है। ऐसे में इन फार्मों की आपत्तियां विद्यार्थियों को दूर करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन की कॉलेज समितियां इस पर विशेष रूप से कार्य भी कर रही हैं।






अब ऐसे चलेगी काउंसिलिंग

पहला चरण

- 04 जुलाई : पहली वरीयता सूची लगेगी (प्रोविजनल)।

- 05 जुलाई : पहली वरीयता सूची लगेगी (फाइनल)।

- 05 से 09 जुलाई तक : फीस जमा होगी।





आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब वरीयता सूची जारी की जाएगी। इस सूची में जिस विद्यार्थी का नाम आए, वे फीस जमा कराते हुए दाखिला ले सकते हैं। प्रदेश में 129753 विद्यार्थी आवेदन फार्म भर पाए हैं।
- डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed