फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   escaped burning in suspecious circumstances

संदिग्ध हालात में जलती कार छोड़कर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
escaped burning in suspecious circumstances
सोमवार देर रात चौरा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार में आग लग गई। कार सवार अज्ञात लोग जलती कार छोड़कर फरार हो गए। कार से उठती लपटों को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और दमकल को सूचना दी जिसके बाद आग को बुझाया गया। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। सोमवार रात करीब दस बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार लालुपुरा की तरफ से आ रही थी। चौरा गांव में छोटी यमुना के पुल के नजदीक कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद संतुलन बिगड़ने से कार खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद कार सवार फरार हो गए। जांच अधिकारी रोहतास ने बताया कि फिलहाल पुलिस को शिकायत नही मिली है। कार के नंबर को ट्रेस कर मालिक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed