{"_id":"631f9c6e98040247774b20a7","slug":"eo-deepak-ghanghas-suspended-for-taking-bribe-karnal-news-knl120943433","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने का आरोपी ईओ दीपक घणघस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने का आरोपी ईओ दीपक घणघस निलंबित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक अजित बाला जी जोशी ने कंप्लीशन प्रमाणपत्र देने की एवज में रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार हुए एचएसवीपी करनाल और कुरुक्षेत्र के संपदा अधिकारी (स्टेट ऑफिसर) दीपक घणगस को सस्पेंड कर दिया है। दो दिन पहले ही आरोपी जेई को भी निलंबित कर दिया था।
कुछ दिन पहले ही स्टेट विजिलेंस करनाल की टीम ने एचएसवीपी के जेई प्रदुम्न को 31 अगस्त को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। इसके पास से कुल 20 लाख 43 हजार 100 रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो स्टेट विजिलेंस ने एचएसवीपी के कई अधिकारियों-कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। ईओ दीपक घणघस को भी आठ सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोप है कि वह जेई के माध्यम से कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर मोटी रकम लेता था। जेई प्रद्युमन के घर से रिकवर हुए 20 लाख रुपये में से आठ लाख रुपये संपदा अधिकारी को देने थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले ही कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर पांच लाख रुपये ले चुके थे, इन पैसों में भी 25 से 30 प्रतिशत राशि ईओ की होती थी। इस मामले की जांच चल रही है। अभी कई और कड़ियां खुलनी शेष हैं। इधर, दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी की रिपोर्ट जब एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला पहुंची तो मुख्य प्रशासक अजित बाला जी जोशी ने सोमवार को संपदा अधिकारी दीपक घणगस को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि जेई प्रदुम्न को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।