{"_id":"58b713504f1c1b057483178c","slug":"entry-exam-without-id-cards-will-not-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडी कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एग्जाम में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडी कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एग्जाम में एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड एग्जाम को नकल रोकने के लिए एक और कदम उठाया है। आगामी 7 मार्च से शुरू हो रही दसवीं व बारहवीं कक्षा की वार्षिक एग्जाम में विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा। साथ ही उन्हें स्कूल आईडी कार्ड भी साथ लाना होगा। स्कूल आईडी कार्ड न होने की स्थिति में आधार कार्ड भी मान्य होगा। बोर्ड की ओर से सभी निजी, एडिड व सरकारी स्कूल मुखियाओं सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विदित हो कि बोर्ड की एग्जाम में दूसरे के स्थान पर एग्जाम देने के मामले साल दर साल बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
करनाल में ही पिछले साल ऐसे दर्जनों मामले सामने आए, ऐसे में अब बोर्ड ने पहचान पत्र के साथ यूनिफॉर्म में आने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बोर्ड की ओर से जारी रोल नंबर पर बच्चे का आधार नंबर भी अंकित होगा। यूनिफॉर्म में होने पर जहां बच्चे की पहचान भी हो सकेगी कि वह किस स्कूल का है, वहीं आधार नंबर से कोई दूसरा व्यक्ति एग्जाम नहीं दे पाएगा। सरकार के इस फैसले पर हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुकड़ेजा ने सरकार के इस फैसले को विद्यालयों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला बताया है जबकि बायोमैट्रिक सिस्टम आधार कार्ड प्रणाली के तहत नकल को रोका जा सकता है।
विज्ञापन