फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Entered the house and beat him, case filed against 10

Karnal News: घर में घुसकर मारपीट, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat him, case filed against 10
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। थाना सदर करनाल क्षेत्र के झिझाडी गांव में एक बुजुर्ग महिला के घर पर करीब 10 से अधिक लोगों ने हमला कर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि गर्भवती बहू को खाट से बांधकर पीटा गया। तोड़फोड़ और लूटपाट कर घर पर ताला लगा दिया गया। पीड़िता रानी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बेटी को गंजा कर गांव में घुमाने की धमकी दी और घर के कीमती सामान व जेवर लेकर चले गए। उनके मकान पर कब्जा कर लिया गया। अब वे बेघर हो चुके हैं। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने मानो, पूजा, रोमा, क्रिश, तोश, जानू, गंगा, केला, सोनिया और गुघू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


शिकायत में रानी ने बताया कि 18 अप्रैल 2025 को जब वह अपने घर में मौजूद थी, तो आरोपी उनके घर में घुस आए। ये लोग उनके बेटे मोनी से रंजिश रखते हैं और जमीन कब्जाने की नीयत से आए थे। आरोपियों ने घर में मौजूद गर्भवती बेटी मंजू को खाट से बांधकर पीटा और धमकाया कि उसे गंजा करके गांव में घुमाएंगे। साथ ही घर से कीमती सामान जैसे जेवरात, दो मोटरसाइकिलें, कालीन, रजाई, गैस चूल्हा, पंखे, फ्रिज, छाज, और अन्य घरेलू वस्तुएं, जिसकी कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई, जबरन उठा ले गए। जाते समय आरोपियों ने घर का ताला भी लगा दिया और परिवार को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि वे लोग इस समय बेघर हैं और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed