फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Enquas team will inspect the hospital

Karnal News: एनक्वास टीम करेगी अस्पताल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Enquas team will inspect the hospital
- पहले डॉक्टरों और बाद में एनएचएम व एचआईवी विंग की हड़ताल के कारण रुका था निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने हड़ताल 16 अगस्त को स्थगित कर दी थी। ऐसे में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम के जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचने की संभावना है।
जुलाई में एनक्वास की टीम ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों को मिल रही सुविधाओं का जायजा और उनका मूल्यांकन करना था। इसको लेकर नागरिक अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली थी।
विज्ञापन

तैयारियों में अस्पताल प्रबंधन ने एनक्वास के अनुसार अस्पताल में विभिन्न ओपीडी के दिशा सूचक सहित ओपीडी नंबर व ओपीडी का नाम के बोर्ड लगा दिए हैं। जिससे मूल्यांकन करने के लिए आने वाली टीम अस्पताल के स्कोर में अधिक नंबर दे सके लेकिन पहले सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल और उसके बाद एनएचएम कर्मचारियों व एचआईवी एड्स कंट्रोल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एनक्वास की टीम अस्पताल का निरीक्षण नहीं कर पाई थी लेकिन अब सभी डॉक्टर व कर्मचारी अपनी ड्यूटियों पर आ चुके हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द स्टेट की ओर नागरिक अस्पताल के मूल्यांकन के लिए टीम भेजी जाएगी। जिसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां फिर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबकी बार नहीं मिलेगा प्रमाणपत्र
जिला नागरिक अस्पताल के फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि एनक्वास टीम के आने की अनुमानित तिथि 25 जुलाई है जो अस्पताल की सुविधाओं का जायजा और उनका मूल्यांकन करेगी। हालांकि इस बार प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा क्योंकि एनक्वास की नेशनल टीम वर्ष 2023 में अस्पताल का दौरा कर चुकी है और अस्पताल को तीन वर्ष तक के लिए प्रमाणपत्र मिला है। इस बार एनक्वास टीम दिए गए प्रमाणपत्र पर नागरिक अस्पताल खरा उतर रहा है भी या नहीं, यह जांचेगी। उन्होंने बताया कि सभी चयनित 15 डॉक्टरों ने अपने-अपने विभाग की इंटरनल एसेसमेंट पूरी कर उसकी रिपोर्ट पीएमओ कार्यालय में सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed