Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Encroachments and e-rickshaws have slowed down the pace of markets.

Karnal News: अतिक्रमण और ई-रिक्शा ने रोकी बाजारों की रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Encroachments and e-rickshaws have slowed down the pace of markets.
नेहरु पैलेस के समीप आधी सड़क पर खड़ी कारे। संवाद
करनाल। शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए निकलना लोगों के लिए रोजाना जाम से जूझने जैसा हो गया है। कर्ण गेट, पुरानी सब्जी मंडी रोड, कुंजपुरा रोड, सदर बाजार और रेलवे रोड पर वाहनों की रफ्तार थम रही है।
विज्ञापन

कहीं दुकानों के बाहर अतिक्रमण ने सड़क की चौड़ाई घटा दी है तो कहीं पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। सबसे बड़ी मुसीबत ई-रिक्शा बन रहे हैं, जो कहीं भी रोककर सवारियों का इंतजार करने लगते हैं। कर्ण गेट मार्केट और बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर स्थिति ज्यादा खराब है। कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह तक नहीं मिलती।
विज्ञापन


बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर ई-रिक्शा की मनमानी से हालात और बिगड़ जाते हैं। सवारियों की तलाश में चालक प्रवेश द्वार के आसपास ही रिक्शा रोककर खड़े रहते हैं। इससे बसों और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। यात्रियों को भी जाम के बीच से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई जाए पार्किंग व्यवस्था
जरूरत है कि बाजारों में अतिक्रमण हटाने के साथ ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड और पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए, ताकि कारोबार और आम लोगों का आवागमन दोनों प्रभावित न हों।

अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों को पीली पट्टी के भीतर सामान रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ई-रिक्शा व नो पार्किंग पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। - सलोनी शर्मा, आयुक्त, नगर निगम

नेहरु पैलेस के समीप आधी सड़क पर खड़ी कारे। संवाद

नेहरु पैलेस के समीप आधी सड़क पर खड़ी कारे। संवाद

नेहरु पैलेस के समीप आधी सड़क पर खड़ी कारे। संवाद

नेहरु पैलेस के समीप आधी सड़क पर खड़ी कारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed