फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Encroachment removed, challans issued to four shopkeepers

Karnal News: हटाया अतिक्रमण, चार दुकानदारों के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed, challans issued to four shopkeepers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की ओर से मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें करीब 20 रेहड़ियों को हटवाया गया। कई दुकानदारों का सामान उनकी दुकानों के अंदर रखवाया गया।
साथ ही अतिक्रमण करने और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर चार दुकानदारों का चालान किया गया। हर के बाजार में भारी अतिक्रमण है। दुकानदारों ने ही अपना सामान दुकानों के बाहर लगा रखा है, इसके बाद रेहड़ी संचालकों से किराया लेकर अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी भी लगवा रखी है, जिसके कारण सड़कें संकरी हो गई है।
विज्ञापन

इनसे निकलने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इससे बाजार में कम लोग होते हुए भी भीड़ जैसी स्थिति दिखती है और अक्सर जाम लगा रहता है। इससे खरीदारी करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक मंदीप सिंह और सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार की अगुवाई में टीम मंगलवार को नेहरू पैलेस मार्केट पहुंची। यहां पर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने सामान को दुकानों के बाहर रखा हुआ था। रेहड़ी भी लगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को देखते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। एसआई मंदीप सिंह ने बताया कि 20 रेहड़ियों को हटवा दिया गया है। दो दुकानदारों के चालान सामान को अपनी दुकानों के बाहर रखने और दो के चालान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर काटे गए हैं। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि सामान अपनी दुकान की हद में ही रखें, अन्यथा चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed