{"_id":"69c5a100aec72b1a400d9e17","slug":"encroachment-even-in-the-market-the-10-feet-wide-footpath-is-occupied-karnal-news-c-18-knl1018-872910-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अतिक्रमण... बाजार में भी 10 फीट चौड़े फुटपाथ पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अतिक्रमण... बाजार में भी 10 फीट चौड़े फुटपाथ पर कब्जा
विज्ञापन
सेक्टर 13 के फुटपाथ पर दुकान वालों ने रखा सामना संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की सड़कों के साथ मार्केट के फुटपाथ भी अतिक्रमण की वजह से ढक गए हैं। जहां नगर निगम कार्रवाई कर भी देता है, वहां फिर से दुकानदार अतिक्रमण कर फुटपाथ पर अस्थायी कब्जे कर लेते हैं। ऐसे ही हालात सेक्टर-13 की मार्केट का है। यहां करीब 10 फीट चौड़ा फुटपाथ पूरी तरह से अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है।
फास्ट फूड की दुकानों ने इस फुटपाथ को इस कदर घेर लिया है कि अब पैदल चलने वालों के लिए एक इंच जगह नहीं बची। मजबूरन लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ रहा है जिससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने वाला नगर निगम इस मार्केट में कार्रवाई नहीं करता। अगर कार्रवाई की भी जाती है तो केवल खानापूर्ति।
शाम ढलते ही बदल जाता है नजारा
हालात ये हैं कि रोजाना दिन ढलते ही मार्केट में दुकानदारों द्वारा लगाए गए ठेले, तंदूर, गैस सिलिंडर, टेबल-कुर्सियां और ग्राहकों की भीड़ पूरे क्षेत्र को जाम में बदल देती है। फुटपाथ तो दूर, सड़क तक पर कब्जा कर लिया जाता है। इनके साथ ही वाहनों की लंबी कतारें लगने लगती हैं जिससे चौड़ी सड़क होने के बाद भी इस चौक के पास वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। यहां फास्ट फूड संचालकों द्वारा खुले में फेंका जा रहा कचरा, बहता गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है।
विज्ञापन
एप पर दर्ज कराई जा रही शिकायत
हैरानी की बात यह है कि नगर निगम की स्वच्छता एप पर कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आती है, जबकि जमीनी हकीकत बद से बदतर होती जा रही है।
वर्जन-
नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ हमेशा अभियान चलाया जाता रहा है। अगर कहीं फिर फुटपाथों पर कब्जा किया है तो वहां भी कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम