{"_id":"68c07edc30dc0a5db101d446","slug":"encounter-between-police-and-criminals-two-shooters-shot-in-the-leg-one-absconding-karnal-news-c-18-knl1008-735338-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शूटर के पैर में लगी गोली, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शूटर के पैर में लगी गोली, एक फरार
विज्ञापन
81... मौके पर पड़ा गोली का खोल स्वयं
करनाल। इंद्री रोड पर रंबा और कुराली गांव के बीच मंगलवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगने के बाद दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक मौके से फरार हो गया।
फिलहाल बदमाशों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने ही दो सितंबर को झंझाड़ी के समीप शराब ठेके पर फायरिंग की थी। पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। दोनों स्थानीय ही बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान भागने पर शक हुआ था। रोकने पर बदमाशों की तरफ से भी दो गोलियां चलाई गईं। एक गोली पुलिस गाड़ी की फ्रंट शील्ड में लगी और दूसरी बोनट पर। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। मुठभेड़ के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। वहीं सीआईए और थाना सदर पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से गोलियों के खोल बरामद किए।
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि कुराली के पास दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों की टांग में गोली लगी है। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिमांड पर लेने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभी आरोपियों की डिटेल सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
खुद को घिरा देख पहले बदमाशों ने चलाई गोली
पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्री रोड पर कुछ बदमाश घूम रहे हैं। एसपी के आदेश पर सीआईए और थाना सदर पुलिस की टीम ने इलाके में नाकाबंदी की। यहां रात में बाइक पर आए दो आरोपियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया था। बदमाशों ने पुलिस गाड़ी पर ही फायरिंग कर दी।
रोहित गोदारा गोल्डी बरार गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
02 सितंबर की रात शराब ठेके पर दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए थे और ठेके के बाहर से 5-6 राउंड फायर किए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद 06 सितंबर को फेसबुक पर रोहित गोदारा गोल्डी बरार गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।