फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees will protest against imposition of Chandigarh duty

Karnal News: चंडीगढ़ डयूटी लगाए जाने का कर्मचारी करेंगे विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Employees will protest against imposition of Chandigarh duty
करनाल। ऑल हरियाणा कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा मेरठ रोड सब डिवीजन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी चंडीगढ़ में लगाई जाती है तो यूनियन द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार चंडीगढ़ बिजली विभाग का निजीकरण करने जा रही है, जिसके खिलाफ चंडीगढ़ के बिजली कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़ कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसके विरोध में एचपीसी वर्कर यूनियन लगातार निजीकरण के खिलाफ हर जिले में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पहले भी कर्मचारी चंडीगढ़ बिजली बोर्ड का निजीकरण करने का विरोधक रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र कांबोज ने की व संचालन सचिव प्रदीप कुमार ने किया। राज्य उप महासचिव राजेंद्र राणा व यूनिट के उप प्रधान संजीव कुमार, यूनिट कैशियर जोगिंद्र सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। बैठक में महिमा सिंह, कैलाश, अशोक लाठर, पवन कुमार, राजकुमार, संदेश्वर महंतो, दिनेश हुड्डा, युवराज, सुमित धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed