फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees angry over non-payment of salaries

Karnal News: कर्मचारियों को वेतन न मिलने से रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Employees angry over non-payment of salaries
- एचएसवीपी कार्यालय के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कर्मचारी यूनियन ने वेतन, ईपीएफ और ईएसआई की गड़बड़ी के खिलाफ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवा राम बडसर ने कहा कि ठेकेदार के अधीन काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को वेतन न मिलने में उनमें रोष है।

उनका कहना है कि फरवरी महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इसके लिए अधिकारियों से कई बार आग्रह किया गया लेकिन अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। वहीं ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआई का पूरा पैसा जमा नहीं करवाया जा रहा है। कर्मचारियों ने पिछले साल उपायुक्त को इस विषय के लिए ज्ञापन सौंपा और उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को जांच के आदेश दिए। यह मामला सुलझाने के लिए डीसी ने अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा गया लेकिन जांच के दौरान ठेकेदार खुद उपस्थित नहीं हुआ और सुपरवाइजर को झूठे ईपीएफ चालान देकर भेज दिया। कर्मचारियों का कहना है ठेकेदार लगातार धरने व विभाग के खिलाफ नारेबाजी कराकर विभाग की छवि खराब करने का कार्य कर रहा है और प्रशासन की जांच में हर बार झूठे चलान व दस्तावेज दिखा कर विभाग को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed