फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   employee threatened to kill

कर्मचारी को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
employee threatened to kill
शिक्षा विभाग में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला है। वार्निंग लेटर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट पर चस्पाया गया है। पत्र में कर्मचारी को 24 घंटे के अंदर यहां से फरार होने की चेतावनी देते हुए नामो निशान मिटाने की धमकी दी गई है। इसके बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर बीआरसी के आउटसोर्सिंग कर्मचारी राजीव के नाम धमकी भरा लेटर चस्पाया मिला। राजीव कुमार घरौंडा के कश्यप चौक का रहने वाला है और यहां बीआरसी ऑफिस में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के पद पर तैनात है। लेटर में धमकी के साथ-साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया है। साथ ही राजीव का मोबाइल नंबर भी इस पत्र में लिखा है। राजीव ने बताया कि वह नहीं जानता यह किसने और क्यों लिखा है। इस मामले की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी है। पुलिस में भी लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

बीआरसी ऑफिस में राजीव बीआरपी के पद पर तैनात है, उसके नाम से एक धमकी भरा पत्र चस्पाया गया है। राजीव ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
-महाबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी घरौंडा
बीआरपी राजीव कुमार ने वार्निंग लेटर के संबंध में शिकायत दी है। जांच की जा रही है।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed