{"_id":"664beb684379ba0c080566b9","slug":"employee-dies-of-electric-shock-in-factory-commotion-at-owners-house-karnal-news-c-18-knl1008-393649-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फैक्ट्री में करंट से कर्मचारी की मौत, मालिक के घर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फैक्ट्री में करंट से कर्मचारी की मौत, मालिक के घर पर हंगामा
विज्ञापन
- देर शाम शव लेकर मालिक के घर पहुंंचे ग्रामीण व परिजन
- बिना सेफ्टी किट के काम कराने का आरोप, कंपनी मालिक, मैनेजर सहित तीन पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दादूपुर गांव स्थित कर्ण मिल्क फूड प्राइवेट कंपनी में बिजली रिपेयर करते समय एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह बिना सेफ्टी किट काम कर रहा था। मृतक के भाई ने कंपनी मालिक, मैनेजर व स्टोर मैनेजर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के परिजन व ग्रामीण देर शाम शव को लेकर माल रोड स्थित फैक्ट्री मालिक के घर पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मालिक ने इलाज कराने से मना कर दिया था इस कारण उसकी जान गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। डीएसपी व पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फैक्ट्री मालिक ने परिजनों को मुआवजा देने का अश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण घर लौट गए।
झंझाड़ी निवासी जसमेर सिंह ने बताया कि मेरा भाई कृष्ण कुमार 25 सालों से कर्ण मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड नजदीक दादूपुर गांव में पाउडर व घी प्लांट में ऑपरेटर था। जब प्लांट में काम नहीं होता था तो फैक्ट्री मालिक ज्ञान प्रकाश गुप्ता व मैनेजर राकेश मित्तल व दीपक कुमार स्टोर मैनेजर बिजली रिपेयर का काम करवाते थे। 14 मई को कृष्ण कुमार हर रोज की तरह कर्ण मिल्क फूड में नौकरी पर गया था। उस दिन पाउडर प्लांट व घी प्लांट में कोई काम नहीं था तो फैक्ट्री मालिक ज्ञान प्रकाश गुप्ता व मैनेजर राकेश मित्तल व दीपक कुमार स्टोर मैनेजर ने कृष्ण कुमार को फैक्ट्री में बिजली रिपेयर करने के काम पर लगा दिया।
विज्ञापन
जब कृष्ण बिजली रिपेयर का काम कर रहा था तो फैक्ट्री में बिजली सेफ्टी की किट उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसको नौकरी से हटाने की धमकी दी गई थी, कृष्ण को बिना सेफ्टी के बिजली रिपेयर का काम मजबूरन करना पड़ा। पीड़ित ने बताया कि कृष्ण का शरीर 90 प्रतिशत जल गया। फैक्ट्री वालों ने उसे बालाजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। जहां से रेफर कर दिया था। इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- विजय, डीएसपी, करनाल