{"_id":"6a77902d4ae53955f9089812","slug":"electricity-workers-held-a-gate-meeting-and-staged-a-show-of-strength-karnal-news-c-18-knl1018-965221-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजलीकर्मियों ने गेट मीटिंग कर किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजलीकर्मियों ने गेट मीटिंग कर किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
Electricity workers held a gate meeting and staged a show of strength.
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बिजली निगम के कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार को जिलेभर की सब यूनिटों और उपकेंद्रों पर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो 11 से 13 अगस्त तक कामकाज का बहिष्कार किया जाएगा। आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी बदला जा सकता है।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर हुई इन गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने सरकार की बिजली व्यवस्था से जुड़ी नीतियों को लेकर रोष जताया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आंदोलन अब केवल कर्मचारियों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि बिजली वितरण व्यवस्था के भविष्य से भी जुड़ा है।