फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity supply to Patwarkhana restored, people get relief

Karnal News: पटवारखाने की बिजली बहाल, लोगों को मिली राहत

Mon, 09 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to Patwarkhana restored, people get relief
करनाल। पटवारखाने की बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद तहसील कार्यालय का कामकाज सामान्य होने लगा है। नौ दिनों से बिजली कनेक्शन कटे होने के कारण पटवारखाने में कार्य प्रभावित हो रहे थे जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली न होने के कारण इंतकाल, फर्द, जमाबंदी समेत अन्य राजस्व संबंधी कार्य लंबित हो गए थे। करीब नौ दिनों में दो हजार से अधिक काम लंबित हो गए थे। लोग रोजाना तहसील कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर थे लेकिन बिजली न होने के कारण काम नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन


पटवारखाने पर करीब 6.59 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया था। बजट जारी करवाने के लिए संबंधित विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया था, लेकिन लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। इस समस्या को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए बिजली बिल जमा करा कर कनेक्शन दोबारा जुड़वा दिया। बिजली बहाल होने के बाद अब पटवारखाने में कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो गया है। कर्मचारी भी लंबित पड़े कार्यों को तेजी से निपटाने में जुट गए हैं ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed