फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity line will be underground, will get rid of the web of wires

Karnal News: भूमिगत होगी बिजली लाइन, तारों के जाल से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity line will be underground, will get rid of the web of wires
- पुराना बस अड्डा पावर हाउस से तीन चरणों में शुरू होगा काम, 32 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

- पहले यह परियोजना कंपनी के ब्लैक लिस्ट होने के कारण नहीं चढ़ पाई थी सिरे
सुखदेव चौहान
करनाल। शहर की मुख्य पांच सड़कों की बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। पुराना बस स्टैंड पावर हाउस से यह काम तीन चरणों में 32 करोड़ रुपए की लागत से होगा। इस कार्य के लिए बिजली केबल के नमूने जांच के लिए लैब में भेजा गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आते ही केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस बार बिजली निगम की ओर से इस कार्य को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विदित हो कि इससे पहले भी बिजली निगम की ओर से यह परियोजना 18 करोड़ रुपए की लागत से मेरठ रोड से शुरू की जानी थी। बिजली निगम की ओर से निर्मल कुटिया चौक से महात्मा गांधी चौक तक करीब तीन किलोमीटर तक भूमिगत लाइन बिछाई जानी थी। वहीं पुराने शहर को हाईवे से जोड़ने वाले मेरठ रोड पर भी लाइन भूमिगत की जानी थी।
विज्ञापन

उस दौरान पहले चरण में मेरठ रोड (ताऊ देवी लाल चौक से महाराणा प्रताप चौक तक) पर तीन किलोमीटर की भूमिगत लाइन बिछाने का वर्क ऑर्डर भी कर दिया गया था मगर जिस कंपनी को टेंडर दिया गया था उसके दस्तावेजों में कमी मिलने के कारण कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। इस कारण से शहर में यह परियोजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी। अब यह कार्य तीन चरणों में आंबेडकर चौक से महर्षि वाल्मीकि चौक, महावीर चौक, ट्रैफिक पुलिस चौक से कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक, मेरठ रोड चौक से महाराणा प्रताप चौक और महाराणा प्रताप चौक से मीरा घाटी तक होगा। इस परियोजना में केबल बिछाने का कार्य बस स्टैंड रोड से शुरू किया जाएगा। सबसे पहले आंबेडकर चौक से महर्षि वाल्मीकि चौक तक बिजली लाइन को भूमिगत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में लाइन खराबी की नहीं रहेगी समस्या
बाजार की मुख्य सड़कों पर खुली बिजली लाइन हटने से दुकानदारों व राहगीरों को तारों के झंझट से निजात मिलेगी। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों को लाइन फाल्ट ढूंढ़ने में भी आसानी रहेगी। तारों के भूमिगत होने से आंधी व बारिश के मौसम में लाइन में खराबी आने की समस्या भी नहीं रहेगी। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को बिजली के अघोषित कटों से राहत भी मिलेगी, क्योंकि खुली लाइन में ज्यादा फाल्ट आते हैं।

निर्बाध मिलेगी पूरी वोल्टेज
उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति निर्बाध व पूरी वोल्टेज भी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत दो फीडर से बिजली आपूर्ति का विकल्प रहेगा। इसके लिए रिंगमेंन लगाए जाएंगे अगर कभी किसी फीडर से बिजली आपूर्ति में कोई बाधा आती है तो दूसरे फीडर से आपूर्ति की जा सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को बिजली की खराबी की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।




बिजली निगम की ओर से इस बार सबसे पहले शहर की उन मुख्य पांच सड़कों की लाइनों को भूमिगत करने का निर्णय लिया गया है, जिन सड़कों पर लोगों व वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। इन सड़कों पर तारों का इतना गहरा जाल बिछा है कि एक लाइन में खराबी आने से दूसरी तारें व उपभोक्ताओं की निजी कनेक्शनों की तारें भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। अब दो फीडरों की लाइन भूमिगत होने से एक फीडर बंद होने से दूसरी लाइन चालू करके निर्बाध बिजली दी जाएगी।
- कुलदीप सिंह, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed