फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity generated from wet waste, do not mix with dry

गीले कचरे से बन रही बिजली, सूखे के साथ न डालें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity generated from wet waste, do not mix with dry
करनाल। रोजाना घरों से निकलने वाले कचरे में गीला और सूखा अलग-अलग ही रखें ताकि गीला कचरा बिजली बनाने के काम आ सके। इसके लिए रोजाना 15 टन गीले कचरे की आवश्यकता है। इसे काछवा रोड स्थित स्लाटर हाउस में बने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भेजा जाएगा। सभी जोन से प्रतिदिन यह कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य निगम ने निर्धारित किया है। प्लांट में गीले कचरे से मिथेन गैस और उससे बिजली बनाई जाती है।
विज्ञापन

नगर निगम के उप आयुक्त (डीएमसी) धीरज कुमार ने बुधवार को निगम के स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढ़ी, सफाई निरीक्षक व मोटीवेटर टीम को साथ लेकर सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक केंद्र में रेहड़ी से कूड़ा ढोने वाले निजी चालकों को बुलाया और उन्हें रेहड़ी में गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग पार्ट बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सामुदायिक केंद्र के पीछे बनें मुख्य कचरा एकत्रित करने के केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कूड़ा कचरा ला रहे निजी रिक्शा रेहड़ी चालकों की व्यवस्था देखी। सबसे बेहतर व्यवस्था वाले तीन रेहड़ी चालकों को 1100 रुपये का नकद देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होेंने रेलवे रोड स्थित राम लीला मैदान में भी कूड़ा उठान केंद्र का दौरा किया।
विज्ञापन

कई रेहड़ियों में नहीं थी कचरा अलग डालने की व्यवस्था
जांच के दौरान सेक्टर-7 केंद्र पर कई रेहड़ियों में कचरा अलग अलग डाले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे रेहड़ी चालकों को उन्होंने समझाया और नई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हानिकारक कचरे को अलग रखने के लिए रेहड़ी के पीछे एक बैग लटकाएं। उन्होंने बताया कि यहां एक सफाई निरीक्षक, मोटिवेटर और दो होमगार्ड जवानों की भी ड्यूटी भी लगाई गई है, जो इस बात की निगरानी करते हैं कि कोई भी रेहड़ी चालक कूड़े को बाहर न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वार्डों का 80 प्रतिशत कचरा अलग निकल रहा : आयुक्त
निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आईईसी के तहत मोटिवेटर घर-घर जाकर लोगों को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए वार्ड 1, 2 व 3 में जागरूकता कार्य हो चुका है। असर यह हुआ है कि एलआईसी कॉलोनी, अशोका नर्सरी और पावर हाउस कॉलोनी से करीब 80 प्रतिशत कचरा अलग-अलग होकर निकलता है। इस पूरे कार्य के लिए डीएमसी धीरज कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed