फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity corporation's SDO again taken on police remand for two days

बिजली निगम के एसडीओ को दोबारा लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's SDO again taken on police remand for two days
एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए बिजली निगम निसिंग के एसडीओ, जेई और निजी ड्राइवर को हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने शनिवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया। यहां से एसडीओ मनीष लांबा को दोबारा दो दिन की रिमांड पर लिया गया, जबकि जेई पवन कुमार और चालक वेद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले एक दिन के रिमांड पर आरोपियों से 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एसडीओ से 20 हजार रुपये और ड्राइवर से दस हजार रुपये बरामद किए हैं, बाकी के 3.20 लाख रुपये अब विजिलेंस की टीम एसडीओ से बरामद करना है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को विजिलेंस की टीम ने बिजली की लाइन बदलने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए निसिंग बिजली निगम के दफ्तर से आरोपी एसडीओ मनीष लांबा, जेई पवन कुमार और निजी ड्राइवर वेद को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने एक व्यक्ति से खेत से गुजर रही बिजली की लाइन को बदलने के लिए साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत के मांगे थे, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पहले साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन फिर भी आरोपियों ने उसकी बिजली की लाइन नहीं बदली। कारण कि आरोपी एक लाख रुपये और मांग रहे थे, जिसकी शिकायत के बाद विजिलेंस ने आरोपियों को एक लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक लाइनमैन का भी नाम सामने आ रहा है। विजिलेंस ने अभी तक उसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

वर्जन
निसिंग बिजली निगम के एसडीओ, जेई और ड्राइवर को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया था, जहां से एसडीओ को दोबारा दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं जेई और ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन आरोपियों से अभी तक 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन कुमार, निरीक्षक, हरियाणा स्टेट विजिलेंस करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed