फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity consumption has increased, not bills: Manohar Lal

बिल नहीं बिजली की खपत बढ़ी है : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption has increased, not bills: Manohar Lal
भाजपा जिला कार्यालय पर ग्रामीणों से मिलकर की विकास पर चर्चा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल रविवार को दूसरे दिन भी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां मनोनीत पार्षदों को बधाई देने के साथ ही पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बिजली के बढ़े बिलों पर कहा कि बिल नहीं बढ़ा, खपत बढ़ी है, उपभोक्ताओं को अपने घरों की खपत पर ध्यान देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर साल गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ती है, जिसके साथ बिल भी बढ़ता है, खपत को नियंत्रित करेंगे तो बिल भी नियंत्रित होगा। स्मार्ट सिटी के सवाल पर उन्होंने देश के 100 शहरों में स्मार्ट सिटी परियोजना चल रही थी, जो 31 मार्च-2025 को ही पूरी हो चुकी है, उसके अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र ने बजट दे दिया है। इसमें करीब एक हजार करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में करनाल को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। यहां पर इंद्री विधानसभा क्षेत्र के बड़ा गांव के ग्रामीणों के साथ भी बैठक की। जिसमें गांव के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। फिरनी पक्की हो, स्वच्छता हो, जल निकासी हो, जोहड़ साफ हो, स्ट्रीट लाइट ठीक आदि पूर्ण रूप से विकसित करने पर विचार किया गया। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, विधायक राम कुमार कश्यप, मेयर रेणू बाला गुप्ता, ब्रज गुप्ता, ईलम सिंह, सुभाष कश्यप, मानव पुरी सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed