फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   electrician died in a raod accident

इलैक्ट्रीशियन को मारी कार ने टक्कर, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
electrician died in a raod accident
करनाल। नूर महल होटल से अपना काम खत्म करने के बाद अपने घर जा रहे कार सवार इलेक्ट्रीशियन को कार ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। कल्पना चावला मेडिकल कालेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंगल कालोनी पार्ट-2 वासी राजा राय ने बताया कि उसका बड़ा भाई 29 वर्षीय अमित राय इलेक्ट्रीशियन है। जिसका एक छोटा 4 साल का लड़का है। 1 जुलाई को अमित राय रात को अपने काम पर नूर महल गया था। रात ज्यादा होने के कारण अपने भाई का पता लेने के लिए मैं भी उसके पास चला गया। काम से वापस आते समय मेरे भाई ने अपने मालिक की कार ले ली। जिसको अमित राय चला रहा था और मैं कंडक्टर सीट पर बैठा था। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे जीटी रोड गुरुद्वारा सेक्टर- 6 के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो भाई कार साइड में लगाकर लघुशंका के लिए उतरा तभी अचानक चंडीगढ़ की तरफ से आई कार ने भाई को सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया। कार चालक फरार हो गया। ज्यादा चोट के कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई। भाई की चोट व लाश देखकर मैं भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed