फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Election of the head of the commission agents in the grain market today

Karnal News: अनाज मंडी में आढ़तियों के प्रधान का चुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Election of the head of the commission agents in the grain market today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। देश की बड़ी चावल मंडियों में शुमार तरावड़ी अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 27 मार्च को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
चुनावी मुकाबला निवर्तमान मंडी अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता और धान के कारोबारी सुभाष गुप्ता के बीच है। दोनों भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। चुनावी जंग काफी रोचक हो गई है, आढ़तियों ने तो चुप्पी साध रखी है। यहां मतदान में करीब 450 आढ़ती हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

तरावड़ी अनाज मंडी में अधिकतर बार आढ़ती एसोसिएशन का सर्वसम्मति से प्रधान का चुनाव होता रहा है, लेकिन यह दूसरी बार है कि दो प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों प्रत्याशी एक ही समुदाय के हैं। इस चुनाव पर पूरे हरियाणा की मंडियों के दिग्गजों की निगाहें टिकी हैं। क्योंकि पूरे हरियाणा में चावल के कारोबार को लेकर धान की खरीदारी इसी मंडी में सर्वाधिक होती है, यहां के आढ़तियों का सहयोग भी राज्य की अन्य मंडियों को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता और धान के व्यापारी सुभाष गुप्ता दोनों ही अपनी जीत के लिए लगातार आढ़तियों से संपर्क कर रहे हैं। दोनों पक्ष बड़े-बड़े चावल कारोबारी घराने के आढ़तियों पर दबाव बनाने में जुटे हैं।

सुभाष गुप्ता इस बार शीशपाल गुप्ता को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने आढ़तियों को गारंटी दी है कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह मंडी में एक भी समस्या शेष नहीं रहने देंगे। प्रत्याशी शीशपाल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में मंडी की कई समस्याओं का समाधान कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed