{"_id":"618ed7429c40777e8958c0e4","slug":"elderly-woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-karnal-news-knl89403866","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री (करनाल)। शहर के वार्ड 10 में बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई। महिला के भाई ने बेटे व बहू की प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक महिला के भाई शाम सुंदर की शिकायत पर आरोपी बेटे व बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतका के भाई शाम सुंदर ने आरोप लगाया कि वार्ड 10 निवासी कमलेश को उसका बेटा बबलू अपनी पत्नी पूजा के साथ मिलकर प्रताड़ित करता था। यहां तक कि महिला द्वारा दिनभर मजदूरी कर लाए गए रुपये भी दोनों छीन लेते थे। श्याम सुंदर का यह भी आरोप है कि बबलू ने कई बार अपनी पत्नी पूजा के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ मारपीट भी की। हमने उन्हें कई बार समझाया लेकिन वे नहीं माने और उसके साथ मारपीट करते रहे। वीरवार को भी आरोपियों ने उसकी बहन कमलेश के साथ मारपीट की। जिससे तंग आकर उसने जहर खा लिया।
थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।