फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly woman commits suicide by jumping in front of a train over a land dispute

Karnal News: सुबह छाई रही धुंध, रात हुई ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman commits suicide by jumping in front of a train over a land dispute
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी सुबह धुंध जैसी स्थिति बनी रही। इसका एक मुख्य कारण हवा में नमी की मात्रा 77 फीसदी तक होना भी है। रात्रिकालीन तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के बाद रातें अब ठंडी होने लगी है। जिससे सामान्य तौर पर अब घरों में पंखे बंद हो चुके हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक तापमान में और गिरावट के आसार है।
अक्तूबर माह के अंत में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन नवंबर माह की शुरुआत से ही इसमें गिरावट शुरू हो गई। रविवार की अपेक्षा सोमवार की रात को ठंड अधिक रही। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से सिर्फ 0.4 डिग्री सेल्सियस ही बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है, ये 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, हालांकि अभी ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हवा में सोमवार को नमी की मात्रा 77 प्रतिशत रही। जिसके कारण धुंआ व धूल के कण ऊपर नहीं उठने के कारण स्मॉग जैसी स्थिति बनी। दिन के समय में भी दूर देखने पर धुंआ नजर आया। ऐसी स्थिति अभी दो तीन दिन और बनी रह सकती है, क्योंकि छह और सात नवंबर को आसमान पर हल्के बादलों की आवाजाही भी रह सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed