{"_id":"697920c5cf177a78300e44f5","slug":"elderly-prisoner-jailed-for-murder-dies-karnal-news-c-18-knl1018-832764-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हत्या के मामले में जेल में बंद बुजुर्ग कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हत्या के मामले में जेल में बंद बुजुर्ग कैदी की मौत
Wed, 28 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
.रणधीर फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद असंध निवासी बुजुर्ग कैदी रणधीर (69) की हृदय आघात से मौत हो गई। कैदी की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सोमवार रात को उनकी मौत हो गई। रामनगर थाना पुलिस ने कैदी के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।
असंध निवासी अमित ने बताया कि उनके पिता रणधीर सिंह का 16 जनवरी को आंत फटने के बाद ऑपरेशन हुआ था। तब से लेकर लगातार स्वास्थ्य ठीक था। जेल में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में ही रात करीब साढ़े सात बजे रणधीर ने दम तोड़ दिया।
-- -
2000 में हुई हत्या मामले में काट रहा था सजा
मृतक के बेटे अमित ने बताया कि पिता रणधीर सहित दस लोगों पर वर्ष 2000 में हुई हत्या का आरोप लगा था। मामले में अदालत ने सात लोगों को सजा सुनाई थी। तीन लोग बरी हो गए थे। उनके पिता पिछले दो साल से जिला जेल में बंद थे। अमित ने बताया कि पिता की मौत के बाद परिवार में वो चार भाई और माता हैं।