फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly people cast their vote for pension, development and change

Karnal News: बुजुर्गों ने पेंशन, विकास और बदलाव को डाली अपनी वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly people cast their vote for pension, development and change
- अधिक मतदान करने से प्रदेश को मिलती है मजबूत सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मतदान केंद्रों पर जिलेभर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसी ने हरियाणा के विकास के लिए तो किसी ने अपनी पेंशन और किसी ने बदलाव जरूरी है, जैसे मुद्दों को देखते हुए मतदान किया। बुजुर्गों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश के लिए मतदान किया था और इस बार अपने हरियाणा के विकास के लिए मतदान करने आए हैं। सभी को अपने वोट की कीमत समझते हुए मतदान करना चाहिए। जिससे एक मजबूत हरियाणा सरकार का गठन हो सकें और वे प्रदेश के प्रत्येक कोने का विकास करने में समक्ष हो सकें।


लोकतंत्र की मजबूती के लिए किया वोट
बुजुर्ग मतदाता राजकुमार ने बताया कि लोकतंत्र में हर आदमी के वोट की ताकत है। सभी को अपने वोट की ताकत को पहचानना चाहिए। वे हर चुनाव में आगे रहकर मतदान करते हैं।
विज्ञापन


पेंशन के लिए किया मतदान
68 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खाते में समय पर बुढ़ापा पेंशन पहुंच रही है। वो निरंतर चलती रहे। उसी को ध्यान में रखते हुए ही मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में हो विकास इसलिए किया मतदान
65 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता सबीर कौर ने बताया कि प्रदेश में निरंतर विकास तेजी हो बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य संबंधी सभी संसाधन मौके पर मिले। इसी को देखते हुए मतदान किया है।


बदलाव के लिए दिया वोट
80 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता प्रताप सिंह ने बताया कि बदलाव के लिए वोट करना जरूरी है। मौजूदा सरकार को बने हुए 10 साल हो चुके है। अबकी बार दूसरी सरकार को भी मौका देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed